Travel Tips: करना चाहते है आप भी एडवेंचर तो फिर चुन सकते है इन जगहों को

वैसे तो आपको पूरे देश में घूमने के लिए कई अच्छी जगह मिज जाएगी। लेकिन कई जगहों की खूबसूरती ऐसी होती है

Travel Tips: करना चाहते है आप भी एडवेंचर तो फिर चुन सकते है इन जगहों को

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो आपको पूरे देश में घूमने के लिए कई अच्छी जगह मिज जाएगी। लेकिन कई जगहों की खूबसूरती ऐसी होती है तो हमेशा आपके दिलों दिमाग पर छा जाती है। ऐसे में आप भी अगर किसी ऐसी ही जगह पर जाने की सोच रहे है और साथ में एडवेंचर भी चाहते है तो आज आपको बता रहे है ऐसी  ही जगह के बारे में।

कोवलम
इस बार आप घूमने और एडवेंचर के लिए तमिलनाडु के कोवलम जा सकते है। यह जगह घूमने के लिहाज से बड़ी ही सुंदर है। यह जगह महाबलीपुरम और चेन्नई शहरों के बीच स्थित है। कोवलम बीच उन लोगों को जरूर पसंद आएगा जो एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रखते है।

क्या कर सकते है 
आप अगर यहा आ रहे है तो आप समुद्र तट पर पैरासेलिंग, वॉटर स्कीइंग और विंडसर्फिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते है। आपकों इन सबकों करने के बाद एक अलग ही मजा आता है। 

PC- tripadvisor.in, keralatourism.org, adventuresnsunsets-com