Travel Tips: तीन दिन तक पर्यटकों के लिए ताजमहल की एंट्री रहेगी फ्री, नोट कर लें ये तारीख

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इसी माह उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार करने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि ताजमहल इसी महीने तीन दिन पर्यटकों के लिए फ्री रहेगा।

Travel Tips: तीन दिन तक पर्यटकों के लिए ताजमहल की एंट्री रहेगी फ्री, नोट कर लें ये तारीख

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इसी माह उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल का दीदार करने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि ताजमहल इसी महीने तीन दिन पर्यटकों के लिए फ्री रहेगा। खबरों के अनुसार, मुगल बादशाह शाहजहां के तीन दिवसीय वार्षिक उर्स के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल में एंट्री बिल्कुल फ्री करने का फैसला लिया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 15, 16 और 17 जनवरी को तय समय के दौरान पर्यटकों के लिए ताजमहल की एंट्री फ्री कर दी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस संबंध में ऑफिशियल आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इस आदेश के तहत पर्यटक 15 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सूर्यास्त तक, 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे से सूर्यास्त तक और 17 जनवरी को सूर्योदय से सूर्यास्त तक यानी पूरे दिन ताजमहल में एंट्री फ्री रहेगी।

PC:hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें