Travel Tips: बारिश के मौसम में जरूर करें महाराष्ट्र के इन दो पर्यटक स्थलों की सैर, यादगार बनेगा टूर

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका बारिश मौसम में लाइफ पार्टनर के साथ कहीं पर घूमने का प्लान है तो आपके लिए महाराष्ट्र बेहर विकल्प साबित हो सकता है। बारिश के मौसम में देश के इस राज्य का मौसम बहुत ही शानदार रहता है।

Travel Tips: बारिश के मौसम में जरूर करें महाराष्ट्र के इन दो पर्यटक स्थलों की सैर, यादगार बनेगा टूर

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका बारिश मौसम में लाइफ पार्टनर के साथ कहीं पर घूमने का प्लान है तो आपके लिए महाराष्ट्र बेहर विकल्प साबित हो सकता है। बारिश के मौसम में देश के इस राज्य का मौसम बहुत ही शानदार रहता है। महाराष्ट्र में कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें देखने का असली मजा बारिश के मौसम में ही आता है। आज हम आपको यहां के दो बहुत ही खूबसूरत पयर्टक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां बारिश के मौसम में लाइफ पार्टनर के साथ घूमने से टूर यादगार बन जाता है।  

मालशेज घाट की बढ़ जाती है खूबसूरती
महाराष्ट्र में बारिश के मौसम में घूमने के हिसाब से मालशेज घाट बहुत ही शानदार जगह है।  बारिश के मौसम में यहीं पर पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। बारिश की बूंद पड़ते ही घाट हरियाली की चादर ओढऩे ये यहां की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। यहां पर आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से गिरते झरनों का दीदार भी करने का मौका मिलेगा। इस स्थान पर आपको  मालशेज वाटरफॉल, कोकण कड़ा, पिंपलगांव जोगा डैम, आजोबागड फोर्ट आदि स्थानों पर भी घूमने का मौका मिलेगा। 

अलीबाग इस कारण है बहुत ही प्रसिद्ध
अलीबाग, जो महाराष्ट्र की बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है। मानसून में यहां आने की प्लानिंग सबसे बेस्ट होती है। यहां के साफ-सुथरे समुद्र तट बारिश के मौसम में पर्यटकों को बहुत ही पसंद आते हैं। इस स्थान पर आपको बारिश के मौस में रेवदंडा, जंजीरा, अलीबाग फोर्ट की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा। नागांव और अलीबाग बीच पर नंगे पांव सैर करने में आपको बहुत ही मजा आएगा। यहां पर आप कर्नाला बर्ड सेंक्चुअरी का भी दीदार कर सकते हैं। 

PC: adotrip,  tripoto, amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें