Travel Tips: फरवरी में उत्तराखंड के इन चार पर्यटक स्थलों की जरूर करें सैर, यादगार बन जाएगा टूर

इंटरनेट डेस्क। फरवरी माह को घूमने के लिए बहुत ही सुहावना महीना माना जाता है। अगर आपका इस महीने में कहीं पर घूमने का प्लान है तो आपके लिए उत्तराखंड बेहतर विकल्प साबित होगा। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

आज हम आपको इस राज्य के चार बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा।  इन जगहों पर जाकर आप नैनीताल और मसूरी को भी भूल जाएंगे। जहां फरवरी में मौसम अच्छा मिलेगा। आप पहाड़ों की वादियों में खुद को कई दिन तक रिलेक्स कर सकते हैं। उत्तराखंड के ये चार खूबसूरत पर्यटक स्थल रानीखेत, ऋषिकेश, चंपावत और उत्तरकाशी हैं।

रानीखेत में आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़े तो देखने को मिलेंगे और खूबसूरत नजारे भी आपका मन मोह लेंगे। यहां की हरियाली और साफ सफाई आपका मन मोह लेगी।  ऋषिकेश में आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग, ट्रेकिंग, विशाल झूले और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे खेलों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आपको प्राकृतिक सुंदरता, शांत मंदिरों और रोमांचक साहसिक खेलों का मजा लेने का मौका मिलेगा। 

चंपावत में देखने को मिलेंगे सुंदर प्राकृतिक दृश्य
चंपावत में आपको लोहाघाट झील, चाय के बगान और सुंदर प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। यहां पर कुछ दिन स्टे करेंगे तो शायद ही आपका मन वापस आने को करे। वहीं उत्तरकाशी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर आपको उत्तरकाशी मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, कुतेटी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लें। 

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें