Travel Tips: हनीमून के लिए बहुत ही शानदार जगह है डलहौजी, दिसंबर में जा सकते हैं आप 

इंटरेनट डेस्क। अगर आप सर्दी के मौसम में पत्नी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो डलहौजी आपके लिए बेहतर विकल्प साबित होगा। हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा ये छोटा सा शहर आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

 डलहौजी न्यू मैरिड कपल्स के लिए स्वर्ग के सामान है। ये पर्यटक स्थल अपने प्राकृतिक परिदृश्य, पाइन-क्लैड घाटियों, फूलों, घास के मैदान, तेज प्रवाह वाली नदियों, शानदार धुंध के पहाड़ से हनीमून कपल्स को अपनी ओर खींचता है। यहां पर आप अपनी पत्नी के साथ प्राकृतिक सुन्दरता और शांत वातावरण में टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

हरी-भरी पहाडिय़ां, मनोरम परिदृश्य, सुरम्य घाटियां और पन्ना घास के मैदान आपका दिल खुश कर देंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। यहां पर आपको बोटिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग, जोर्बिंग और शॉपिंग का मजा लेने का मौका मिलेगा। 

PC: herzindagi