Travel Tips: हनीमून के लिए बहुत ही शानदार जगह है 100 Islands से बना बांसवाड़ा, भूल जाएंगे मालदीव की खूबसूरती 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भी अपने पयर्टक स्थलों के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। प्रदेश में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। अगर आपका बारिश के मौसम में अपने पार्टनर के साथ कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

आज हम आपको राजस्थान के मालदीव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें बांसवाड़ा जिले को राजस्थान के मालदीव के नाम से जाना जाता है। आप इस गर्मी के मौसम में अपने पार्टनर के साथ यहां पर रोमांटिक पल बिता सकते हैं। 100 द्वीपों से बने बांसवाड़ा में घूमने पर आप मालदीव की खूबसूरती को भूल जाएंगे। 

बांसवाड़ा में देखने को मिलेगी प्राकृतिक खूबसूरती
बांसवाड़ा की प्राकृतिक खूबसूरती को देखने के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं। 100 द्वीपों से बना ये शहर माही नदी के किनारे स्थित है। आपको बता दें कि राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश इसी जिले में होती है। इसी कारण तो ये जिला मानसून के समय घूमने के लिए बेस्ट है। 

बारिश के मौसम में घूमने का है अपना अलग ही मजा
अगर आपका बारिश के मौसम में लाइफ पार्टनर के साथ घूमने का प्लान है तो आज ही यहां के लिए प्लान बना लें। बारिश के मौसम में यहां बादलों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। इस समय पहाडिय़ों और टापुओं पर छाई हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर आपको कई खूबूसरत झरनों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां झरने से गिरते पानी की आवाज को दूर-दूर तक आप सुना सकते हैं। यहां जाने से आपका हनीमून टूर यादगार बन जाएगा। 

PC: patrika

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें