Travel Tips: हनीमून के लिए बहुत ही शानदार जगह है अंडमान निकोबार आइलैंड, बना लें प्लान

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के बाद वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है। बहुत से लोगों ने तो शादी से पहले ही हनीमून का प्लान भी तैयार कर दिया है।

Travel Tips: हनीमून के लिए बहुत ही शानदार जगह है अंडमान निकोबार आइलैंड, बना लें प्लान

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के बाद वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है। बहुत से लोगों ने तो शादी से पहले ही हनीमून का प्लान भी तैयार कर दिया है। अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने के बाद हनीमून का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां पर जाने से आपका हनीमून यादगार बन जाएगा।

हम आज आपको अंडमान निकोबार आइलैंड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी मशहूर ये आइलैंड हनीमून के लिए बहुत ही शानदार जगह है। शांत नीला पानी, सफेद रेत और ढेर सारी हरियाली आपके हनीमून में चार चांद लगा देंगी। ये आइलैंड न्यूली वेड्स कपल्स के बीच काफी प्रसिद्ध है।

यहां पर आपको अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान अपनी पत्नी के लिए बना लेना चाहिए। यहां जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। 

PC: holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें