Travel Tips:घूमने के साथ साथ कर सकते है आप भी भगवान कृष्ण के इन मंदिरों के दर्शन

वैसे तो घूमने फिरने के लिए देश दुनिया में जगहों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आप अभी जा सकते है जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान कृष्ण से जुड़े खास मंदिरों में

Travel Tips:घूमने के साथ साथ कर सकते है आप भी भगवान कृष्ण के इन मंदिरों के दर्शन

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो घूमने फिरने के लिए देश दुनिया में जगहों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में आप भी घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आप अभी जा सकते है जन्माष्टमी के पर्व पर भगवान कृष्ण से जुड़े खास मंदिरों में। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है की आप कहा जा सकते है घूमने के लिए।

गोकुल 
इस बार आप घूमने के लिए गोकुल जा सकते है। यह मथुरा से करीब 25 किलोमीटर दूर है। बता दें की भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद यमुना नदी पार करके वासुदेव भगवान कृष्ण को नंद बाबा के घर के यहां गोकुल में ही छोड़ कर गए थे। यहां की जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी के नाम से जाना जाता है। आप यहां  राधा रमन मंदिर और राधा दामोदर मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।

जगन्नाथ पुरी 
इसके अलावा आप यूपी नहीं जाकर साउथ का प्लान भी बना सकते है। यहां आप जगन्नाथ मंदिर के दर्शन कर सकते है। यह भारत के सबसे पवित्र चार धाम मंदिरों में से एक माना जाता है। जन्माष्टमी के दिन यहां पर काफी भव्य महोत्सव होता है। ऐसे में आप पुरी में घूमने के साथ साथ यहा दर्शन भी कर सकते है। 

pc- parbhat khabar,shrimathuraji.com,m.punjabkesari.in