Tonk: बनास नदी में डूबे जयपुर के 11 युवक, आठ की मौत, तीन लापता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर बनास नदी में नहाने के लिए उतरे 11 युवक डूब गए। खबरों के अनुसार, जयपुर से घूमने आए 11 युवकों के साथ ये हादसा हुआ है।

Tonk: बनास नदी में डूबे जयपुर के 11 युवक, आठ की मौत, तीन लापता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर बनास नदी में नहाने के लिए उतरे 11 युवक डूब गए। खबरों के अनुसार, जयपुर से घूमने आए 11 युवकों के साथ ये हादसा हुआ है। इसमें से आठ युवकों की मौत हो गई है। वहीं तीन युवक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। नदी से बाहर निकाले गए युवकों को टोंक जिला अस्पताल मृत घोषित किया गया। 

खबरों के अनुसार, बनास नदी के पुराने पुल के पास आज दोपहर में करीब 2 बजे ये हादसा हुआ। यहां पर राजधानी जयपुर से मौज मस्ती करने आए युवक बनास नदी में नहाने उतरे थे। नदी की तेज धार और गहराई के कारण सभी युवक पानी में डूबने लग गए।

खुद को डूबते हुए देख युवक चिल्लाने लगे। इससे अन्य लोगों को इस संबंध में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन को हादसे की जानकारी दी। अब यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। तीन अन्य युवकों की तलाश जारी है। इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई है। 

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें