इंटरनेट डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। अब एक अप्रैल से टोल टैक्स को लेकर बदलाव होने वाला है। लोगों को अब इस दिन से टोल टैक्स के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। आपको बात दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल और एनएच-9 पर इस दिन से सफर महंगा हो जाएगा।
खबरों के अनुसार, दिल्ली से मेरठ तक मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार-जीप के टोल में पांच रुपए और बस-ट्रक के टोल में 20 रुपए का इजाफा हो जाएगा। एनएचएआई की ओर से 31 मार्च रात 12 बजे से नई टोल दरें लागू कर दी जाएगी। खबरों के अनुसार, एनएचएआई की ओर से टोल वृद्धि की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। एनएचएआई के अनुसार, माल वाहक सात एक्सल से ज्यादा वाले वाहन की टोल दरों में सर्वाधिक 590 रुपए की वृद्धि की गई।
वहीं एनएच-9 के छिजारसी टोल प्लाजा पर कार और जीप का टोल अब पांच रुपए अधिक वाहन चालकों को देने होंगे। मेरठ एक्सप्रेसवे पर सराय काले खां से मेरठ तक कार और जीप का एक तरफ के लिए टोल के लिए 165 रुपए के स्थान पर 170 रुपए देने होंगे।
हल्के व्यावसायिक वाहन के लिए हुआ दस रुपए का इजाफा
हल्के व्यावसायिक वाहन का एक ओर क लिए मेरठ तक का टोल 275 रुपए वसूला जाएगा। इन वाहनों पर दस रुपए टोल का इजाफा किया गया है। बस और ट्रक की नई टोल दर 580 रुपए तय की गई है। इन वाहन चालकों को अभी तक 560 रुपए टोल देना होता था। वहीं बस और ट्रक पर 20 रुपये बढ़ाए गए हैं।
PC: dailynewzflash
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From livehindustan