Tikaram Jully ने इसे बता दिया है लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान, कहा- सरकार को समझ लेना चाहिए…

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने श्रीगंगानगर-पदमपुर स्टेट हाईवे पर टोल वसूली के विरोध में आवाज उठाने वाले विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किए जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करार दिया है।

कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्मय से कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है और तानाशाही चल रही है, भाजपा द्वारा आए दिन विपक्ष की आवाज को दबाने का यह प्रयास अत्यंत चिंताजनक है। शांतिपूर्ण विरोध करना हर जनप्रतिनिधि और नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन आज विपक्ष द्वारा आवाज़ उठाने पर पुलिस के दुरुपयोग के जरिए उसे दबाया जा रहा है।

जनता की आवाज़ को कुचलने का प्रयास
राजसथान कांग्रेस के दिग्गज नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि श्रीगंगानगर-पदमपुर स्टेट हाईवे पर टोल वसूली के विरोध में आवाज़ उठाने वाले विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात करना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। यह न केवल जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन है, बल्कि जनता की आवाज़ को कुचलने का प्रयास भी है।

कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी
प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस संबंध में प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए बोल दिया कि सरकार को समझ लेना चाहिए कि सत्ता का अहंकार अधिक समय तक नहीं चलता। कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी और जनता की आवाज़ की लड़ाई लड़ेगी।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें