Tiger 3: सलमान के साथ विलेन बने इमरान हाशमी को ट्रेलर में देख आप भी रह जाएंगे दंग, लुक की हो रही चारो तरफ चर्चा

सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

Tiger 3: सलमान के साथ विलेन बने इमरान हाशमी को ट्रेलर में देख आप भी रह जाएंगे दंग, लुक की हो रही चारो तरफ चर्चा

इंटरनेट डेस्क। सुपरस्टार सलमान खान की नई फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में सलमान और कटरीना का एक्शन रोल देखने को मिला है जो हर किसी को पसंद आ रहा है। तकरीबन ढाई मिनट के ट्रेलर में शुरू से लेकर आखिरी तक दर्शकों को ये दोनों बंधे रहने पर मजबूर कर देते है। 

वहीं बता दें की इस ट्रेलर में विलेन का चेहरा नहीं दिखाया गया है। सिर्फ एक आवाज है जिसे दर्शक पूरे वक्त पहचानने की कोशिश करते रहते हैं। फिर ट्रेलर के आखिर में इमरान हाशमी की एक छोटी सी झलक दिखाई गई है और इस झलक ने फैंस का दिल जीत लिया।

बता दें की सोशल मीडिया पर सलमान खान के लुक से ज्यादा इमरान हाशमी की लुक की चर्चा शुरू हो गई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि इमरान हाशमी ने टाइगर की वजह से अपना परिवार खो दिया है, और अब वह उससे बदला लेना चाहता है।

pc- jagran