Jaipur में पहली बार होगा ऐसा, सीएम भजनलाल ने प्रदेशवासियों से कही ये बात

जयपुर। पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर आर्मी डे परेड का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन जयपुर में होगा।

Jaipur में पहली बार होगा ऐसा, सीएम भजनलाल ने प्रदेशवासियों से कही ये बात

जयपुर। पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर आर्मी डे परेड का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन जयपुर में होगा। सीएम भजनलाल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में 78वें थल सेना दिवस पर आयोजित होने वाली परेड और अन्य आयोजनों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हए प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे जगतपुरा में महल रोड पर 15 जनवरी को होने जा रही इस परेड के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों ताकि वे सेना की वीरगाथा के बारे में और अधिक जान सके।

 उन्होंने कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए अधिकारी सभी जरूरी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परेड स्थल पर अतिथियों और आमजन की बैठने की व्यवस्था, परिवहन, यातायात और पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में सेना के अधिकारियों ने थल सेना दिवस पर होने वाले विभिन्न आयोजनों के संबंध में सीएम भजनलाल को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को मुख्य परेड का आयोजन होगा, 9, 11 व 13 जनवरी को भी आमजन इसकी रिहर्सल देख सकेंगे। यह आयोजन भारतीय सेना और नागरिकों के बीच विश्वास, जुड़ाव और सम्मान के रिश्ते को और मजबूत करेगा।

परेड में आधुनिक युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा
इस परेड में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर्स की फ्लाई-पास्ट टुकड़ियों का मार्च, मिसाइल व टैंकों, ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में नेपाल आर्मी बैंड भी हिस्सा लेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्मी परेड के अवसर पर एसएमएस स्टेडियम में 15 जनवरी को ‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन किया जाएगा।

PC:  dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें