आज के समय में महंगाई के चलते पैसा बचाना और निवेश करना बेहद ज़रूरी हो गया है। बाजार में निवेश के लिए कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सुरक्षित निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस (Post Office) की योजनाएं सबसे बेहतर मानी जाती हैं। क्योंकि ये योजनाएं सरकार द्वारा संचालित होती हैं, इसलिए इन पर भरोसा करना आसान होता है।
अगर आप अपने पैसों को सुरक्षित रूप से दोगुना करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना आपके लिए सबसे उपयुक्त हो सकती है। यह योजना पहले किसानों के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है।
इस योजना में निवेशकों को 7.5% की वार्षिक ब्याज दर प्रदान की जाती है। आप इसमें न्यूनतम ₹1000 से निवेश शुरू कर सकते हैं, और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
अगर आप इस योजना में ₹50,000 से अधिक निवेश करते हैं, तो पैन कार्ड अनिवार्य है। वहीं, ₹1.5 लाख से अधिक निवेश पर आपको आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
इस योजना के तहत, आपको 115 महीने की अवधि के लिए अपना पैसा जमा करना होता है। मैच्योरिटी पर आपका पैसा सीधे दोगुना हो जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आप 8 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 115 महीने के बाद आपको 16 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।