कल रिलीज होने जा रही है Shahrukh Khan की ये फिल्म

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री महिमा चौधरी की सुपरहिट फिल्म परदेस एक बार फिर से सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी। महिमा चौधरी की पहली बॉलीवुड फिल्म 15 नवंबर को यानी शुक्रवार का बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है।

पीवीआर सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से ये जानकारी मिली है। पीवीआर सिनेमा फिल्म परदेस का पोस्टर शेयर करते हुए री-रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। पीवीआर सिनेमा ने कैप्शन में लिखा कि एक ऐसी कहानी जो सीधे आपके दिल को छू जाती है। मास्टरपीस परदेस 15 नवंबर को पीवीआर आईनॉक्स में बड़े पर्दे पर आ रही है। 

आपको बता दें कि सुभाष घई निर्मित-निर्देशित साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म परदेस में शाहरूख खान, महिमा चौधरी, अपूर्व अग्निहोत्री और अमरीश पुरी का शानदार अभिनय दर्शकों को देखने को मिला था। इस फिल्म से महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें