राजस्थान सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सस्ते गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत गैस सिलेंडर का पूरा मूल्य पहले चुकाना होगा, और सब्सिडी की राशि बाद में उपभोक्ताओं के जन आधार से लिंक बैंक खाते में जमा की जाएगी। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए कुछ अनिवार्य शर्तों का पालन करना जरूरी है।
मौजूदा सरकार ने सिलेंडर की कीमत में अतिरिक्त 50 रुपये की कमी की है, जिससे उपभोक्ताओं को अब 450 रुपये में घरेलू सिलेंडर का लाभ मिलेगा।