अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को अब सता रहा है ये डर, बयां कर दिया अपना दर्द

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर से एक डर सता रहा है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को अब सता रहा है ये डर, बयां कर दिया अपना दर्द

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर से एक डर सता रहा है। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। खबरों के अनुसार,  मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर हालिया सुरक्षा उल्लंघन के बाद  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे पास कितना समय बचा है, क्योंकि बहुत सारे लोग मुझे निशाना बना रहे हैं।

सार्वजनिक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप ने बोल दिया कि वो अपने समर्थकों को हमेशा याद रखेंगे, क्योंकि पता नहीं, उनकी जिंदगी कितने दिन की है, कई लोग बंदूक लेकर उनकी जान के पीछे पड़े हैं, वो कब कामयाब हो जाएं इसका किसी को पता नहीं। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में रविवार को एक शख्स बंदूक के साथ घुसने के प्रयास के बाद ट्रंप ने ये बयान दिया है। हालांकि हालांकि ऑस्टिन टकर मार्टिन नाम के इस युवक को सुरक्षा बलों ने गोलीबारी कर घायल कर दिया था।

पहले दो बार हो चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप पर हमले
आपको बता दें की डोनाल्ड ट्रंप पर इससे पहले भी हमले हो चुके हैं। साल 2024 के चुनाव अभियान के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ऐसी ही हत्या के प्रयासों से बच चुके हैं। जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया के बटलर रैली में पहला हमला हुआ था। इस दौरान थॉमस क्रुक्स ने उन पर गोली चलाई और ट्रंप के कान में चोट आई। सितंबर 2024 में फ्लोरिडा के ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में दूसरा हमला हुआ था। यहां पर रायन वेस्ले राउथ ने झाड़ियों से राइफल तानी थी। रायन वेस्ले राउथ को दोषी ठहराता हुए फरवरी 2026 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सजा दी गई थी।

PC: ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें