Instagram पर अब आ गया है ये शानदार फीचर, यूजर्स को ऐसा करने की मिलेगी सुविधा

इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता है। अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

Instagram पर अब आ गया है ये शानदार फीचर, यूजर्स को ऐसा करने की मिलेगी सुविधा

इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता है। अब इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि इंस्टाग्राम ने अब एक नया फीचर पेश किया है जो यूजर्स को एक कैरोसेल पोस्ट के अंदर अलग-अलग स्लाइड्स पर सेपरेट कैप्शन जोड़ने की अनुमति देता है।

कंपनी की ओर से इस नए अपडेट को 'Multiple Captions on a Carousel' नाम दिया गया है, जो इंस्टाग्राम पर क्रिएटर्स और नियमित उपभोक्ता के कंटेंट प्रजेंट करने के तरीके को काफी बदल देगा।

कैरोसेल पोस्ट क्रिएट करते समय इस नए फंक्शन को एक्सेस कर सकते
इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी (@mosseri) और प्लेटफॉर्म के @creators अकाउंट की ओर से किए गए पोस्ट के अनुसार, यूजर्स एक कैरोसेल पोस्ट क्रिएट करते समय इस नए फंक्शन को एक्सेस कर सकते हैं। मल्टीपल फोटोज या वीडियोज का चयन करने के बाद यूजर्स को कैप्शन फील्ड पर टैप करना होगा और 'Multiple Captions' का ऑप्शन इनेबल करना होगा। इसके बाद इंस्टाग्राम कैरोसेल के अंदर हर एक स्लाइड पर एक सेपरेट कैप्शन जोड़ने की अनुमित देगा। ये फीचर रोल आउट होना शुरू हो गया है और देश में यूजर्स के लिए अवेलेबल है।

इंस्टाग्राम पर भी समय-समय पर नए फीचर आते रहते हैं
आपको बात  दें कि वाट्सऐप की तरह ही  इंस्टाग्राम  पर भी समय-समय पर नए  फीचर आते रहते हैं। अब  इंस्टाग्राम  का नया फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।  इंस्टाग्राम  फोटो शेयर करने का बहुत शानदार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इस का उपयोग किया जाता है। 

PC: macrumors
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें