खेल डेस्क। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत की ए टीम आज से ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस मैच में सभी की नजरें भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन पर नजर रहेगी।

इस मैच के माध्यम से श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन सीनियर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश करेंगे। आज से ये मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर श्रेयस, सुदर्शन और जुरेल सीनियर टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं। दो मैचों की इस सीरीज का दूसरा मैच 23 से 26 सितंबर तक खेला जाएगा।

इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मैच में अभिमन्यु ईश्वरन, आयुष बडोनी, खलील अहमद, देवदत्त पडिक्कल और यश ठाकुर पर भी सभी की नजरें होंगी। ये खिलाड़ी लखनऊ की पिच व आउटफील्ड से अच्छी तरह परिचित हैं, जिसका टीम इंडिया को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया के इन क्रिकेटरों पर भी होगी नजर
ऑस्ट्रेलिया टीम युवा खिलाड़ी भारत के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन कर एशेज के लिए सीनियर टीम में दावेदारी पेश करना चाहेंगे। कंगारू टीम को सैम कोनस्टास, नाथन मैकस्वीनी, कूपर कोनोली, टाड मर्फी जैसे टेस्ट क्रिकेटर मजबूती देंगे।
भारत-ए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ध्रुव जुरेल (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन. जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, जी. बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें