T20 World Cup 2028 के लिए तय हो गई हैं ये 12 टीमें, इन देशों में होगा आयोजन

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का समापन भारतीय टीम के विश्व चैम्पियन बनने के साथ ही हो गया है। अगले टी20 विश्व कप को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है।

T20 World Cup 2028 के लिए तय हो गई हैं ये 12 टीमें, इन देशों में होगा आयोजन

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का समापन भारतीय टीम के विश्व चैम्पियन बनने के साथ ही हो गया है। अगले टी20 विश्व कप को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। खबरों के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में अगले टी20 विश्व कप का आयोजन साल 2028 में किया जाएगा। इसका आयोजन अक्टूबर से लेकर नवंबर तक होने की संभावना है। इस साल की तरह अगली बार भी टी20 विश्व कप में कुल मिलाकर 20 टीमें खेलती नजर आएंगी।

विश्व कप के 11वें संस्करण के लिए 12 टीमों की जगह पक्की हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबान होने के कारण पहले से ही जगह पक्की है। इस साल यानी 2026 में जिन आठ टीमों ने सुपर 8 में जगह बनाई थी, उनकी जगह टूर्नामेंट में पक्की हो चुकी है।

इस टीमों में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल है। वहीं रैंकिंग के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी 2028 के टी20 विश्व कप में जगह बनाने में सफल हो गई है। बाकी आठ रिजनल क्वालीफायर से टूर्नामेंट में शामिल होंगी।

PC:  prabhatkhabar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें