वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स का 3 अक्टूबर से शुरू होगा तीसरा सीजन, इन दिग्गजों का देखने को मिलेगा जलवा

खेल डेस्क। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का तीसरा सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, जो 18 अक्टूबर यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (यूएआई) में आयोजित होगा।

yuvrak
yuvrak

खेल डेस्क। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का तीसरा सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है, जो 18 अक्टूबर यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (यूएआई) में आयोजित होगा। यूके में दो रिकॉर्ड-तोड़ सीजन के बाद टूर्नामेंट का तीसरा सीजन और भी बड़ा, शानदार और रोमांचक होने वाला है। इसमें युवराज सिंह सहित कई अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट अपने खेल का जलवा दिखाते नजर आएंगे।

इसमें  दर्शकों को युवराज सिंह के साथ ही एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली जैसे खिलाड़ी अपने खेल का जलवा दिखाते नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट मे डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमुदुल्लाह जैसे बड़े खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिलेगा।

इस टूर्नामेंट में अब बांग्लादेश चैंपियंस को भी जगह मिली है। इससे टूर्नामेंट में इंटरनेशनल भागीदारी और बढ़ गई है। पहले सीजन में 'इंडिया चैंपियंस' ने 'पाकिस्तान चैंपियंस' को हराकर खिताब जीता था। दूसरे सीजन के रोमांचक फाइनल में 'साउथ अफ्रीका चैंपियंस' ने 'पाकिस्तान चैंपियंस' को शिकस्त दी थी। 

PC: abplive