जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बांसवाड़ा में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है।

सीएम भजनलाल ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है। आज बांसवाड़ा में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में सहभागिता कर जनसभा को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि शिक्षकों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों से ही सशक्त, संस्कारित और विकसित राजस्थान का निर्माण संभव है। सरकार शिक्षकों के सम्मान, सशक्तीकरण और सहयोग के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बेणेश्वर धाम के महंत अच्युतानंद महाराज सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
बांसवाड़ा में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें