Rajasthan सरकार अब वरिष्ठ नागरिकों को दे रही है ये बड़ी सौगात, 1000 लोगों का सपना होगा पूरा

जयपुर। भजनलाल सरकार अब प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात देने जा रही है।

Rajasthan सरकार अब वरिष्ठ नागरिकों को दे रही है ये बड़ी सौगात, 1000 लोगों का सपना होगा पूरा

जयपुर। भजनलाल सरकार अब प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात देने जा रही है। देवस्थान विभाग की ओर से अब सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के तहत प्रदेश के एक हजार वरिष्ठ नागरिकों को सोमनाथ मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए अब विशेष धार्मिक पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

ये ट्रेन 5 जून को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से यहां के लिए रवाना होगी। खबरों के अनुसार, देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया ने गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस विशेष यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान के 1000 वरिष्ठ नागरिकों को सोमनाथ मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। राजस्थान सरकार की ओर से सोमनाथ मंदिर की ये यात्रा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत चयनित उन श्रद्धालुओं के लिए आयोजित की जा रही है, जो पहले किसी कारणवश यात्रा पर नहीं जा सके थे।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें