Rajasthan कांग्रेस ने ले लिया है बड़ा निर्णय, 1 अप्रैल से शुरू करने वाली है ये अभियान

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस की ओर से 1 अप्रैल से संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू करने वाली है। इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर बार-बार बहानेबाजी करके पंचायत चुनाव टालने का आरोप लगाया है।

डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान कांग्रेस 1 अप्रैल से संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। हमारा लक्ष्य कांग्रेस संगठन का धरातल तक विस्तार एवं लोकतंत्र की रक्षा करना है। क्योंकि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है।

नगर निकाय वार्डों में अध्यक्ष व कार्यकारिणियों का गठन करेगी
 संवैधानिक संस्थाओं के दमन से पंचायत व नगर निकाय चुनाव डेढ़ साल से टाले जा रहे हैं। इसलिए प्रदेश कांग्रेस ग्राम पंचयातों और वार्डों तक जन जागरण करेगी, साथ ही प्रदेश में परिसीमन के बाद 14,000 से अधिक ग्राम पंचायतों एवं 11,000 से अधिक नगर निकाय वार्डों में अध्यक्ष व कार्यकारिणियों का गठन करेगी। परिसीमन के बाद अब नई ग्राम पंचायतों और वार्डों में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत किया जाएगा।

भाजपा सरकार पंचायती राज के ढांचे को कमजोर करने में लगी है
डोटासरा ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार पंचायती राज के ढांचे को कमजोर करने में लगी है, बार-बार बहानेबाजी करके चुनाव टाल रही है। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी "संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ" इस जन-जागरण अभियान के जरिए गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचेगी, संगठन मजबूत करेगी, और लोकतंत्र की भी रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करेगी।

PC:  x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

PC: X