एनटीए में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचारी भरे हैं: Dotasra

जयपुर। एनटीए द्वारा नीट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है।  उन्होंने एनटीए को बीजेपी- आरएसएस का एनजीओ बता दिया है।

डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि एनटीए में नीचे से लेकर ऊपर तक भ्रष्टाचारी भरे हैं, उन लोगों को शीर्ष पर बैठाया गया जिनके रहते व्यापम जैसे देश के सबसे शर्मनाक परीक्षा घोटाले हुए।

सच ये है कि पेपर लीक केंद्र और भाजपा शासित व्यवस्थाओं में "धंधा" बन चुकी है और NTA जैसी संस्थाएं BJP-RSS का "NGO"। राजस्थान में भाजपा सरकार बजट में घोषणा करती है कि NTA की तर्ज पर “RSTA” बनाई जाएगी। सवाल ये कि है जब NTA ही भ्रष्टाचार और पेपर माफिया का प्रतीक बन चुकी है, तो उसी मॉडल की नई एजेंसी बनाकर क्या युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा? या फिर राजस्थान में भी एक नया “पेपर लीक तंत्र” खड़ा किया जा रहा है?

PC: abplive