खुल गया है LPG ATM, केवल तीन मिनट में मशीन से निकलेगा भरा हुआ सिलेंडर

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के कारण भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में एलपीजी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है।

खुल गया है LPG ATM, केवल तीन मिनट में मशीन से निकलेगा भरा हुआ सिलेंडर

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के कारण भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में एलपीजी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसी कारण देश के प्रमुख शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आने लगी हैं। इसी बीच भारत गैस की ओर से नई पहल की गई है।

लोगों को गैस की किल्लत से राहत दिलाने के लिए अब भारत गैस ने गुरुग्राम के सोहना में एलपीजी एटीएम की शुरुआत की है। ये पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस है। यहां से लोग 2-3 मिनट में अपना खाली सिलेंडर जमा करके नया भरा सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे। ये उसी प्रकार से होगा, जिस प्रकार से एटीएम से पैसे निकालते हैं। भारत गैस के इस कदम के तहत उपभोक्ता को मशीन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद खाली सिलेंडर जमा करने पर वजन और डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी। वजन होने के बाद उपभोक्ता को ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिया जाएगा। पेमेंट कन्फर्म होने पर मशीन से नया सिलेंडर बाहर आ जाता है। भारत गैस की ये पहल उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जिन्हें इमरजेंसी में गैस की जरूरत होती है।

24/7 उपलब्ध रहेगी ये सुविधा
इस प्रकार से पैसों की तरह ही मशीन से सिलेंडर भी प्राप्त होंगे। ये सुविधा 24/7 उपलब्ध रहेगी। आपको बता दें कि मशीन में सिलेंडरों की संख्या 3 से कम होने पर भारत गैस को ऑटोमेटिक मैसेज मिलेगा, जिसके बाद 15 मिनट के अंदर मशीन को रिफिल कर दिया जाएगा। इसके माध्यम से दस किलो का सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है।

PC: livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें