PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार ने किसानों को दे दिया है ये तोहफा

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने से पहले देश के करोड़ों किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

 PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले सरकार ने किसानों को दे दिया है ये तोहफा

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने से पहले देश के करोड़ों किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने पीएम किसान योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी। यानी किसानों को ये लाभ 2030-31 तक मिलता रहेगा।

पहले ये कयास लग रहे थे कि सरकार इस योजना को बंद कर सकती है। अब मोदी सरकार ने इन कयासों पर विराम लगा दिया है। किसानों को योजना की अगली किस्त यानी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार है। सरकार की ओर से हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि योजना की 24वीं किस्त कब जारी की जाएगी।

इस किस्त में भी किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए आएंगे। योजना की 24वीं किस्त अक्टूबर या फिर नवंबर 2026 में की जा सकती है। 20 जून 2026 को 23वीं किस्त जारी की गई थी।

PC: krishipitaara
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें