पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक करार देते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक करार देते हुए सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता जूली ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाई गई इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं, और उससे एक दिन पहले इस तरह की घटना सरकार की जल्दबाजी की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण परियोजना को भाजपा ने वर्षों तक अटकाए रखा, जिससे इसकी लागत भी दोगुनी हो गई, इससे लगता है कि अभी भी रिफायनरी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है और जल्दबाजी में प्रचार के लिए इसका उद्घाटन करवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री यदि दिखावे की झूठी मार्केटिंग से समय निकालते, तो शायद इतनी अहम परियोजना के आसपास सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक नहीं होती। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। इस हादसे में सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूँ l

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें