बिहार में राजद से अलग होगी Congress!, इस सीनियर नेता ने दे दिए हैं संकेत

खेल डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब यहां पर राजद से अलग हो सकती है। इस बात के संकेत बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता रह चुके सीनियर लीडर शकील अहमद खान ने दिए हैं। उन्होंने अब बोल दिया कि बिहार में महागठबंधन बचा नहीं है।

कांग्रेस को राजद के साथ रहने का न तो कोई चुनावी फायदा है और न संगठनात्‍मक। उल्‍टे कांग्रेस को इससे नुकसान झेलना पड़ रहा है। खबरों क अनुसार, शकील अहमद ने इस संबंध में कहा कि बिहार चुनाव के बाद विश्‍लेषणात्‍मक अध्‍ययन के लिए दिल्‍ली में मंथन हुआ।

उसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित तमाम सीनियर नेता शामिल हुए थे। बैठक् में बिहार में चुनाव लड़ने वाले सभी 60 उम्मीदवार और वरिष्ठ नेताओं के बीच राय बनी कि जिस काम से लाभ नहीं है। जिस एलायंस से लाभ नहीं है। उसे छोड़ देना चाहिए। अलग राह बनानी चाहिए। अब आगामी समय ही बताएगा कि बिहार में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व क्या निर्णय लेता है।

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें