केन्द्र सरकार ने लगा दी है अरावली पर्वतमाला के अवैध खनन पर रोक, Bhajanlal ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जयपुर। केन्द्र सरकार ने दिल्ली से गुजरात तक फैली संपूर्ण अरावली पर्वतमाला के अवैध खनन पर रोक लगा दी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकारों को अरावली में किसी भी प्रकार के नए खनन पट्टे देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

केन्द्र सरकार ने लगा दी है अरावली पर्वतमाला के अवैध खनन पर रोक, Bhajanlal ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जयपुर। केन्द्र सरकार ने दिल्ली से गुजरात तक फैली संपूर्ण अरावली पर्वतमाला के अवैध खनन पर रोक लगा दी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस संबंध में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकारों को अरावली में किसी भी प्रकार के नए खनन पट्टे देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह प्रतिबंध पूरे अरावली भूभाग पर समान रूप से लागू होता है और इसका उद्देश्य पर्वत श्रृंखला की अखंडता को संरक्षित करना है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशों का लक्ष्य गुजरात से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक फैली सतत भूवैज्ञानिक श्रृंखला के रूप में अरावली की रक्षा करना और सभी अनियमित खनन गतिविधियों को रोकना है।

केन्द्र सरकार के इस कदम पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। सीएम भजनलाल ने इस संबंध में बुधवार को एक्स माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आज ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के अंतर्गत सम्पूर्ण अरावली पर्वतमाला में नए खनन पट्टों पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा, पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त Eco Sensitive Zone चिन्हित किए जाएंगे तथा विज्ञान-आधारित Sustainable Mining Plan तैयार किया जाएगा।

कांग्रेस ने दशकों तक अवैध खनन माफिया को संरक्षण दिया: भजनलाल

सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक अवैध खनन माफिया को संरक्षण दिया है। 'झूठ' और 'भ्रम' फैलाकर जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस को अब आत्ममंथन करना चाहिए और नकारात्मक राजनीति छोड़कर राजस्थान की सम्मानित जनता के साथ ईमानदारी से पेश आना चाहिए।

PC: ani 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें