खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। खबरों के अनुसार, विजय हजारे ट्रॉफी के बीच में ही मुंबई का कप्तान बदल दिया गया है। अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी सौंपी गई है।
अभी तक इस घरेलू टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी शार्दुल ठाकुर संभाल रहे थे। अब उनकी जगह अय्यर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। शार्दुल ठाकुर चोट के चलते घरेलू विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। इस कारण उनके स्थान पर अय्यर को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने आज एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। एमसीए ने बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी के शेष लीग मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को मुंबई की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें