भाजपा का इतिहास विकास कार्यों को रोकने, देर करवाने और बाद में श्रेय हथियाने की राजनीति से भरा है: Jully

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

भाजपा का इतिहास विकास कार्यों को रोकने, देर करवाने और बाद में श्रेय हथियाने की राजनीति से भरा है:  Jully

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो कांग्रेस के दूरदर्शी विज़न की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं, भाजपा ने केवल विकास की गति रोककर प्रदेश को हमेशा नुकसान पहुँचाया है। भाजपा नेताओं द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक बातें पूरी तरह वास्तविकता से परे हैं। पचपदरा रिफाइनरी में सात वर्षों की देरी भाजपा की नकारात्मक, अदूरदर्शी और विकास-विरोधी राजनीति है।

कांग्रेस सरकार ने सितंबर 2013 में 37,230 करोड़ रुपए की लागत से इस रिफाइनरी का शिलान्यास किया था, लेकिन भाजपा ने राजनीतिक द्वेष की वजह से इस परियोजना को ठप कर दिया। नतीजा इस परियोजना की लागत बढ़कर 80,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गई। यह बोझ भाजपा की कमजोर प्लानिंग का परिणाम है।

जूली ने कहा कि 21 अप्रैल को रिफाइनरी का उद्घाटन भले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हो, पर सच यही है कि यदि भाजपा ने काम न रोका होता, तो यह रिफाइनरी वर्षों पहले ही तैयार हो जाती l कांग्रेस ने 2018 से 2023 तक इस परियोजना को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया और इसे आज लोकार्पण की स्थिति तक पहुंचाया। भाजपा ने तो काम रोका और अब श्रेय लेने के लिए सबसे आगे खड़ी है। पर जनता सब जानती है कि इस प्रोजेक्ट में कांग्रेस ने पसीना बहाया और कांग्रेस ने ही राजस्थान के इस सपने को साकार किया।

जयपुर मेट्रो भी कांग्रेस सरकार की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का परिणाम
जूली ने कहा कि इसी तरह जयपुर मेट्रो भी कांग्रेस सरकार की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता का परिणाम है, जयपुर में मेट्रो की सोच से लेकर निर्माण तक पूरा श्रेय कांग्रेस का है। भाजपा ने सत्ता में आकर इस प्रोजेक्ट को बार-बार अटकाने, लटकाने और भटकाने का ही काम किया। आज मेट्रो चल रही है तो यह कांग्रेस की मेहनत, ईमानदारी और जनता के प्रति जिम्मेदारी का प्रमाण है। भाजपा का इतिहास विकास कार्यों को रोकने, देर करवाने और बाद में श्रेय हथियाने की राजनीति से भरा है। जबकि कांग्रेस का हमेशा संकल्प रहा है की राजस्थान का विकास, युवाओं के लिए अवसर, और प्रदेश को देश के औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी बने। कांग्रेस ने काम किया है, भाजपा ने सिर्फ रुकावटें डाली हैं

PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें