भाजपा के सांप्रदायिक और भ्रमित करने वाले प्रचार ने कांग्रेस को हराकर प्रदेश के विकास की गति रोक दी: Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा के सांप्रदायिक और भ्रमित करने वाले प्रचार ने कांग्रेस को हराकर प्रदेश के विकास की गति रोक दी: Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सोचिए, आपका 'एक वोट' क्या कर सकता है? आज जब अखबारों में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और अपनों को खोते परिवारों की चीखें सुनता हूँ, तो मन व्यथित हो जाता है।

आपके उसी 'एक वोट' ने जब कांग्रेस को सेवा का मौका दिया था, तब हमने राजस्थान को ₹25 लाख का चिरंजीवी बीमा, देश का पहला 'Right to Health' कानून, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, नए अस्पताल, दूर-दराज के इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं कोविड जैसी महामारी को हराकर देश का नंबर-1 हेल्थ मॉडल बनाया था।

अफ़सोस! भाजपा के सांप्रदायिक और भ्रमित करने वाले प्रचार एवं विज्ञापनों ने कांग्रेस को हराकर प्रदेश के विकास की गति रोक दी। आज स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा चुकी हैं। अगर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों का सिलसिला जारी रहता, तो आज राजस्थान का हर परिवार सुरक्षित होता। आपका वोट ही आपकी सुरक्षा का कवच है।

PC:  firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें