धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार मंदिरों की जमीनों को बेचकर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब मंदिरों की जमीनों को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक अब एक खबर पोस्ट कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार मंदिरों की जमीनों को बेचकर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही: Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब मंदिरों की जमीनों को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक अब एक खबर पोस्ट कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा राज में मंत्रियों की मेहरबानी से मंदिरों की जमीनें बिक रही हैं, धार्मिक धरोहरों की सौदेबाजी हो रही है, पुत्रों पर आरोप लग रहे हैं।

भ्रष्टाचार इस कदर बेलगाम हो चुका है कि आस्था केंद्र तक सुरक्षित नहीं बचे। धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार आज मंदिरों की जमीनों को बेचकर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।

सिरोही के रामझरोखा मंदिर जमीन विवाद ने पूरे सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है, जहां मंत्री, उनके पुत्र और सिस्टम की मिलीभगत से मंदिर की जमीन को 10 करोड़ रुपए में बेचने का आरोप है। भाजपा सरकार में मंत्री, विधायक इतनी बेशर्मी से लूट में लगे हैं कि मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे। ऊपर से नगर परिषद के अधिकारी भी इस काले कारनामे में बराबर के साझेदार बताए जा रहे हैं। उनकी मिलीभगत के बिना एक ही जमीन की दो-दो वसीयतें तैयार करना और 8 पट्टे अलग-अलग नामों पर जारी करना संभव ही नहीं है।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें