केन्द्रीय बजट के बाद Bhajanlal सरकार ने आमजन को दे दी है ये बड़ी सौगातें

जयपुर। लोकसभा में केन्द्रीय बजट पेश होने के बाद प्रदेश की भजनलाल सरकार ने आमजन को बड़ी सौगातें दी हैं।

केन्द्रीय बजट के बाद Bhajanlal सरकार ने आमजन को दे दी है ये बड़ी सौगातें

जयपुर। लोकसभा में केन्द्रीय बजट पेश होने के बाद प्रदेश की भजनलाल सरकार ने आमजन को बड़ी सौगातें दी हैं। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान सोमवार को एक साथ तीन विकास कार्यों का शिलान्यास का आमजन को बड़ी सौगता दी है।

जोराराम कुमावत ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय गुडा एंदला में आयोजित समारोह के दौरान दो करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन व 8 लाख रुपए की लागत से अटल ज्ञान केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही  उन्होंने जूनी एंदला में विधायक कोष से स्वीकृत राशि दस लाख रुपए की लागत से नए पटवार भवन के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि विकास हमारी सरकार का संकल्प है। सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के विकास के लिए काम करना है।

विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त होगा
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास को आगे बढ़ाना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त हों। जोराराम कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कैबिनेट मंत्री कुमावत का आभार व्यक्त किया।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें