इंटरनेट डेस्क। एक व्यक्ति को सैलून पर गर्दन की मसाज करना बहुत ही भारी पड़ गया है। मसाज के दौरान व्यक्ति को पैरालाइज हो जाता है। इस प्रकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडिया में नाई अपने ग्राहक की मसाज के दौरान नेक क्रैक करता है और कस्टमर वहीं कुर्सी पर बैठे-बैठे ही पैरालाइज हो जाता है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सैलून में बैठा नजर आ रहा है। यहां पर नाई पहले उसके व्यकित के सिर की मसाज करता है। इसके बाद वह व्यक्ति के कंधे दबाता है। इसके बाद नाई व्यक्ति की गर्दन को झटके के साथ दाएं ओर घुमा देता है।
इस पर व्यक्ति को दर्द महसूस होता है। इसके बाद नाई गर्दन को झटका देकर बाएं ओर मोड़ देता है। इसके बाद व्यक्ति के कुर्सी पर बैठे ही बैठे लकवा मार जाता है। इसके बाद व्यक्ति कुर्सी से नीचे की ओर खिसकने लगता है। ये देश नाई के होश उड़ जाते हैं औरवह उसे पानी पिलाने का प्रयास करता है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें