इंटरनेट डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर से केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का बजट पेश करेगी। 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई वर्गों को बड़ी सौगात दे सकती हैं।
खबरों के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। निर्मला सीतारमण द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि में इजाफा किए जाने का ऐलान कर सकती हैं। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब इस राशि को छह हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने की घोषणा इस बजट में कर सकती हैं।
महंगाई और खेती के बढ़ते खर्चों को देखते हुए ये राशि बढ़ाई जा सकती है। अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना के तक किसानों को छह हजार रुपए साल में तीन किश्तों में दिए जाते हैं। अब योजना की किस्त बढ़ती है ये किसानों के लिए बड़ी सौगात होगी।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala.