युद्ध के दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है: PM Modi

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के बाद आज मध्य-पूर्व संघर्ष के करण बिगड़े हालात को लेकर राज्यसभा में बड़ी बात कही है।

युद्ध के दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है: PM Modi

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के बाद आज मध्य-पूर्व संघर्ष के करण बिगड़े हालात को लेकर राज्यसभा में बड़ी बात कही है। पीएम मोदी ने राज्यसभा में संबोधित करते ऊर्जा संकट को लेकर सरकार की तैयारी, जंग से विश्व में खराब होती परिस्थितियों और इसको लेकर भारत के स्टैंड के बारे में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने मिडिल-ईस्ट का युद्ध को लेकर कहा कि हमारा मकसद, डायलॉग और डिप्लोमेसी के जरिए इलाके में शांति की बहाली का है।

पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि युद्ध को लेकर पल-पल में हालात बदल रहे हैं, इसलिए मैं देशवासियों से भी कहूंगा कि हमें हर चुनौती के लिए तैयार रहना ही होगा। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दौरान ये बोल दिया कि इस युद्ध के दुष्प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है, लेकिन मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं कि सरकार सतर्क है। पूरी गंभीरता से रणनीति बना रही है।

हॉर्मुज स्ट्रेट को लेकर उन्होंने कहा कि यहां से जहाजों का निकलना मुश्किल हो गया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि भारत आने वाले तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई बनी रहे। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को इस मामले को लेकर लोकसभा को संबोधित किया था।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें