Telangana Elections 2023: रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री! जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में से एक राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिला है और ये राज्य है तेलंगाना।

Telangana Elections 2023: रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के अगले मुख्यमंत्री! जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

इंटरनेट डेस्क। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में से एक राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिला है और ये राज्य है तेलंगाना। इनके अलावा कांग्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सत्ता से बाहर हो गई है। साथ ही मिजोरम में तो पार्टी को 1 सीट मिली है। ऐसे में अब तेलंगाना में सीएम नाम भी सामने आ चुका है।  

मीडिया रिपोटर्स की माने तो तेलंगाना में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम तय कर लिया है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होगे। सूत्रों ने ये जानकारी दी है। तेलंगाना की कुल 119 सीटों में 64 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है तो वहीं बीआरएस ने 39 और बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है।

बता दें की यहां सरकार बनाने के लिए किसी भी एक पार्टी को 60 सीटों की जरूरत होती है। रेवंत रेड्डी ने कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से बीआरएस के पी नरेंद्र रेड्डी को 32000 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।

pc- gnttv.com