Tech Tips: व्हाट्सऐप से ही क्यूआर कोड स्कैन करके कर सकते हैं पेमेंट, शानदार है ये फीचर

इंटरनेट डेस्क। कॉल, मैसेज, वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल और फोटो-वीडियो शेयर करने के अलावा भी आप व्हाट्सऐप कई प्रकार से लोगों के लिए उपयोगी है।

Tech Tips: व्हाट्सऐप से ही क्यूआर कोड स्कैन करके कर सकते हैं पेमेंट, शानदार है ये फीचर

इंटरनेट डेस्क। कॉल, मैसेज, वीडियो कॉल, ऑडियो कॉल और फोटो-वीडियो शेयर करने के अलावा भी आप व्हाट्सऐप कई प्रकार से लोगों के लिए उपयोगी है। आज हम आपको व्हाट्सऐप के एक बहुत ही शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि व्हाट्सऐप से यूपीआई पेमेंट भी किया जा सकता है।

देश में करोड़ों लोग यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए वह अलग-अलग एप का उपयोग करते हैं। बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि व्हाट्सऐप का यूपीआई फीचर भी उनके काफी काम का हो सकता है। व्हाट्सऐप में पेमेंट की सुविधा काफी समय से मौजूद है और इसे सेटिंग्स के जरिए सेटअप किया जा सकता है।

इसके लिए आप व्हाट्सऐप से ही क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। इस प्रकार से बातचीत के साथ-साथ रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट का काम भी व्हाट्सऐप से किया जा सकता है।

PC: digitaltrends
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें