इंटरनेट डेस्क। लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp पर समय-समय पर नए-नए फीचर्स ऐड होते रहते हैं। आज हम हम आपको इसके एक बहुत ही शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। कभी-कभी यूजर्स के सामने ऐसी सिचुएशन बन जाती है जब वह मैसेज भेजने वाले को पता चले बिना मैसेज पढ़ना चाहता है। आम तौर पर मैसेज पढ़ने पर सामने वाले को ब्लू टिक नजर आता है या भेजने वाले को आपका ऑनलाइन स्टेटस दिखाई देता है।
बहुत ही कम लोगों को पता है कि स्मार्टफोन में यूजर्स व्हाट्सऐप पर बिना Online दिखे भी मैसेज पढ़ सकते हैं। यूजर्स एक स्मार्ट ट्रिक का उपयेाग कर भेजने वाले को पता चले बिना WhatsApp मैसेज पढ़ सकते हैं। दरअसल इस ट्रिक का उपयोग करने के लिए यूजर्स को किसी थर्ड-पार्टी ऐप की आवश्यकता नहीं है। व्हाट्ऐप विजेट के माध्यम से इस काम को बहुत आसानी से किया जा सकता है। इसकी सहायता से ऐप ओपन किए बिना सीधे अपनी होम स्क्रीन पर आने वाले मैसेज देख सकते हैं। यह ट्रिक खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बहुत ही उपयोगी है जो अपनी प्राइवेसी बनाए रखते हुए जरूरी मैसेज पढ़ना चाहते हैं।
इस प्रकार सेट कर लें WhatsApp विजेट
-इसके लिए प्रथम फोन की होम स्क्रीन कुछ सेकंड तक दबाकर रखें।
-अब सामने आने वाले मेन्यू में Widgets विकल्प का चयन करें।
- अब Widgets लिस्ट में जाकर WhatsApp ओपन करना होगा।
-यहां मौजूद 4x2 Widget का चयन कर इसे होम स्क्रीन पर सेट कर लें।
-अब व्हाट्ऐप पर आने वाले नए मैसेज सीधे होम स्क्रीन पर शो होने लगेंगे।
PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें