Tech Tips: WhatsApp पर बदलने वाला है Chatting का एक्सपीरियंस, आने वाला है ये शानदार फीचर

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी बन चुका है। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा है। WhatsApp  को और बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम किए जा रहे हैं।

Tech Tips:  WhatsApp पर बदलने वाला है Chatting का एक्सपीरियंस, आने वाला है ये शानदार फीचर

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म WhatsApp लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी बन चुका है। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा है। WhatsApp  को और बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम किए जा रहे हैं। WhatsApp   को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है।

कंपनी अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जो Chatting का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल देगा। खबरों के अनुसार, WhatsApp जल्द Spoiler Message फीचर लाने की तैयारी में है। इसकी सहायता से यूजर्स अपने मैसेज को Blur Layer के पीछे छिपाकर भेज सकेंगे। इसके तहत सामने वाला  यूजर्स जब तक उस मैसेज पर Tap नहीं करेगा, तब तक उसे असली टेक्स्ट नजर नहीं आएगा।

WhatsApp का ये फीचर उन यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जो Movies, Web Series, Cricket Match या Gaming से जुड़ी जानकारी शेयर करते समय Spoiler से बचना चाहते हैं।

PC: forbes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें