इंटरेनट डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने करोड़ों ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप बैंकिंग की शानदार शुरुआत की है। ग्राहकों को बिना किसी परेशानी के तुरंत और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बैंक की ओर से ऐसा किया गया है। साल 2022 में इस सेवा की शुरुआत हुई थी, अब इसमें सुविधाओं को बढ़ा दिया गया है।
व्हाट्सएप बैंकिंग के लिए ग्राहकों को पंजीकरण करवाना होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से एसबीआई की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्यू आर कोड स्कैन कर सकते हैं। वहीं बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 917208933148 पर एसमएस भेजन सकते हैं।
इसमें WAREG लिखने के बाद स्पेस देकर अपना अकाउंट नंबर दर्ज डालने होंगे। वहीं रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद 919022690226 नंबर पर ‘Hi SBI’ लिखकर भेजना होगा। ऐसा होने के बाद आपको व्हाट्सएप पर बैंकिंग सेवाओं का एक्सेस मिलेगा, जहां आप अलग-अलग विकल्प का चयन कर सकते हैं।
PC: techadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें