इंटरनेट डेस्क। स्मार्टफोन के बिना आज के समय लोग खुद को अधूरा मानते हैं। ये लोगों की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। आपको जानकर हैरानी कि स्मार्टफोन फोन में कई ऐप्स ऐसे होते हैं जो आपकी लोकेशन पर लगातार नजर रख सकते हैं। ऐसा भी तब जब यूजर्स की ओर से उनका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बीच टेक एक्सपर्ट्स और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स स्मार्टफोन यूजर्स को अपने लोकेशन सेटिंग्स में बदलाव करने की सलाह दी है। आपको बता दें कि ऐप्स की इस बैकग्राउंड ट्रैकिंग को रोकने में बहुत ही कम समय लगता है। ऐसा करने से प्राइवेसी, बैटरी लाइफ और मोबाइल डाटा तीनों को फायदा हो सकता है।
इस प्रकार करें सेटिंग में बदलाव
- सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाकर लॉकेशन ऑप्शन ओपेन करें।
-अब App Location Permissions पर टैप कर दें।
यहां सभी ऐप्स की लिस्ट नजर आएगी, जिन्हें आपकी लोकेशन तक पहुंच मिली हुई है।
-हर ऐप के सामने ‘All the time’, ‘Only while using the app’ और ‘Not allowed’ जैसे ऑप्शंस नजर आएंगे।
- अब अब आप ऐप्स के सामने ‘Only while using the app’ का चयन करें और पूरी तरह से एक्सेस हटा दें।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें