न्यूजीलैंड में पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी Team India, ये है पूरा कार्यक्रम

इंटरनेट डेस्क।  भारतीय क्रिकेट टीम  साल के अंत में न्यूजीलैंड का लम्बा दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

न्यूजीलैंड में पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी Team India,  ये है पूरा कार्यक्रम

इंटरनेट डेस्क।  भारतीय क्रिकेट टीम  साल के अंत में न्यूजीलैंड का लम्बा दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जानी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने  भारत के खिलाफ अपने ऐतिहासिक घरेलू सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम इस दौरे पर पांच टी20, पांच वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों प्रारूप में कुल मिलाकर 12 मैच खेलेगी। ये श्रृंखला दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में खेली जाएगी। भारतीय टीम के  इस 40 दिवसीय दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से होगी।  इसके बादा वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच चार नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। भारत के खिलाफ सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड ने श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का भी ऐलान किया है। क्रिक्रेट प्रंशसकों को इस दौरे का बेसब्री से इंतजार रहेगा।  

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का शेड्यूल इस प्रकार है:

टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का कार्यक्रम

पहला मैच: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च

दूसरा मैच: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च

तीसरा मैच: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन

चौथा मैच: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड

पांचवां मैच: एक नवंबर, हैमिल्टन

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे:  चार नवंबर, ऑकलैंड

दूसरा वनडे: सात नवंबर, वेलिंगटन

तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन

चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे:  15 नवंबर, माउंट माउंगानुई

टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम

पहला मैच: 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट:  27 नवंबर से एक दिसंबर, क्राइस्टचर्च

PC: tv9marathi