अब इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी Tamannaah Bhatia, हो गया है ये ऐलान

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का अब बालाजी मोशन पिक्चर्स की थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म रागिनी 3 में अभिनय देखने को मिलेगा।

अब इस फिल्म में अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी Tamannaah Bhatia, हो गया है ये ऐलान

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का अब बालाजी मोशन पिक्चर्स की थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म रागिनी 3 में अभिनय देखने को मिलेगा। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इस फिल्म का ऐलान कर दिया है। इसमें लीड रोल में तमन्ना भाटिया और जुनैद खान नजर आएंगे।

वह फिल्म का निर्देशन शशांक घोष द्वारा किया जाएगा। तमन्ना भाटिया, जो अपनी अलग-अलग भूमिकाओं और स्क्रीन पर मजबूती के लिए जानी जाती हैं, लीड रोल में अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी। वह फिल्म की कहानी में ग्लैमर, इंटेंसिटी और रोमांच जोड़ेंगी।

एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स की ओर से अभी प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी अभी नहीं दी गई है। दर्शकों के बीच इस डेट नाइट हॉरर को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। तमन्ना भाटिया की गिनती बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्रियों में होती है। वह अभी तक कई सफल फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें