Rahul Gandhi ने कसा तंज, कहा- Telegram Ban मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाए जाने पर केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है।

Rahul Gandhi ने कसा तंज, कहा- Telegram Ban मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाए जाने पर केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहका कि Telegram Ban मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा। यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो। लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं - नोट्स, टेस्ट सीरीज, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ? और यह फूलप्रूफ भी नहीं है - यह देश का हर छात्र जानता है और पेपर लीक माफिया भी। फिर अगला ban किसपर लगाएंगे? WhatsApp?

देश का युवा अपना हक लेना जानता है
राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएँगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएँगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी। पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं - क्योंकि पेपर लीक माफिया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है। मोदी जी दिखावा छोड़िए।

माफिया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं। ‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए - वरना देश का युवा अपना हक लेना जानता है। आपको बात दे कि राहुल गांधी आज राजस्थान के कोटा शहर में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें