खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप में एक बार फिर से पाकिस्तान को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर 175 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 18 ओवरों में केवल 114 रन पर ही सिमट गई। हमेशा से पाकिस्तान में भारत के खिलाफ हार के बाद टीवी टूटते आए हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। भारतीय टीम से मिली बड़ी हार के बाद अब पाकिस्तान में टीवी तोड़े गए हैं। पाक फैंस के गुस्से वाले रिएक्शन भी इसी बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पाक की हार के तुरंत बाद प्रशंसक ने टीवी पर ईंट मार दी। इसके बाद अन्य प्रशंसकों ने मिलकर टीवी को पूरी तरह से तोड़ दिया।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
We’re in 2026, and TVs in Pakistan are still not safe ????
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) February 16, 2026
pic.twitter.com/ZabKHFxTS8