T20 World Cup: फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगा भारत

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपर्ण है। आज भारतीय टीम का आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला होगा।

T20 World Cup: फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगा भारत

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपर्ण है। आज भारतीय टीम का आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर भारतीय टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने चाहेगी। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

इस मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं के बराबर है। संजू सैमसन एक बार फिर से अभिषेक शर्मा के साथ बतौर ओपनर मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि एक मैच के अलावा अभिषेक शर्मा का टूर्नामेंट प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। संजू सैमसन ने सुपर आठ के वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में 97 रन की नाबाद पारी खेल भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत को आज होने वाले मैच में भी संजू सैमसन से इसी प्रकार की पारी की उम्मीद होगी।  वहीं अभिषेक शर्मा से भी भारतीय टीम को उम्मीदें हैं। भारतीय टीम तीन ऑलराउंडरों हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल के साथ मैदान में उतर सकती है।  

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें