T20 World Cup: भारत ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ दिया है पीछे

खेल डेस्क। संजू सैमसन (89 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से शिकस्त दी।

T20 World Cup: भारत ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ दिया है पीछे

खेल डेस्क। संजू सैमसन (89 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर्स में 246 रन ही बना सकी। अब टीम इंडिया का सामना फाइनल में 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम से होगा। फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा खत्म हा गया है। टीम इंडिया ने 15वीं बार किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है, जो विश्व क्रिकेट में सर्वाधिक है। 

भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है। इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया  को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार ऐसा किया है। इंग्लैंड ने 9, न्यूजीलैंड ने 8, वेस्टइंडीज ने 8, श्रीलंका ने 7, पाकिस्तान ने  6 और साउथ अफ्रीका ने केवल तीन बाद ऐसा किया है।

भारत के पास आठ मार्च को है इतिहास रचने का मौका
भारतीय टीम के बाद अब आठ मार्च को अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका होगा। अभी तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी मेजबान देश ने खिताब को अपने नाम नहीं किया है। ऐसे में भारतीय टीम के पास फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर नया इतिहास रचने का भी मौका होगा। इस जीत के साथ ही वह तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन जाएगी।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें